पहली वारदात
पहली घटना 17 दिसंबर 2025 को करैरा थाना क्षेत्र में हुई थी। ग्राम सलैया निवासी विक्रम सिंह लोधी अपनी पत्नी सरूपी लोधी के साथ मोटरसाइकिल से करैरा आ रहे थे।
दोपहर करीब 1:20 बजे सिल्लारपुर तिराहा के पास काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने सरूपी लोधी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और झांसी की ओर फरार हो गए।
दूसरी घटना, मंगलसूत्र, हार और पुतरिया झपट लीं
दूसरी वारदात 23 दिसंबर 2025 को पिछोर थाना क्षेत्र में हुई। फरियादी पूनम लोधी अपने भाई के साथ मायके जा रही थीं। एचपी गैस एजेंसी चंदेरी रोड पुलिया के पास अपाचे बाइक पर सवार इन्हीं तीन युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र, हार और पुतरिया झपट लीं। इस दौरान पूनम लोधी बाइक से गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं।
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर करैरा और पिछोर पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दोनों वारदातों में एक ही बाइक और वही आरोपी शामिल थे।
तीन आरोपियों को पकड़ा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम जुझाई नर्सरी के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने करैरा के सिल्लारपुर तिराहा और पिछोर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
ये हैं बदमाश
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कल्ला उर्फ ऋतिक लोधी (19), विकास लोधी (19) और रणवीर उर्फ रन्नू पाल (19) के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम सिरसोद, थाना अमोला के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 40 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र और 4 गुरिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त 80 हजार रुपये कीमत की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
नशेड़ी हैं बदमाश
आरोपी नशे की आदत के चलते पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई में करैरा और पिछोर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
इस तरह बिछाया jaal
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना करैरा एवं थाना पिछोर द्वारा टीम गठित कर मिलकर अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस टीमें बनाकर कार्यवाही हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा करैरा एवं पिछोर क्षेत्र के करीव 50 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया, फुटेज के आधार पर स्पष्ट हुआ कि दोनों जगह मंगलसूत्र स्नेचिंग करने बाले आरोपीगण और उपयोग की गई मोटरसायकल एक ही है। आरोपीगण की पहचान की गई कार्यवाही के दौरान जरिए मुखविर करैरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिल्लारपुर तिराहा एवं पिछोर के पास मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपीगण ग्राम जुझाई नर्सरी के पास बैठे हुए हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना पिछोर के बल को लेकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम जुझाई नर्सरी के पास पहुंचे तो तीन लोग खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पूंछने पर उन्होंने अपना नाम 1. कल्ला उर्फ रितिक पुत्र सदाराम लोधी उम्र 19 साल नि सिरसोद थाना अमोला 2. विकाश पुत्र नवल लोधी उम्र 19 साल नि सिरसोद थाना अमोला 3. रणवीर उर्फ रन्नू पुत्र अतर सिंह पाल उम्र 19 साल नि सिरसोद थाना अमोला का होना बताया आरोपीगण से प्रथक-प्रथक पूछताछ की तो उक्त आरोपीगणों द्वारा करैरा मे सिल्लारपुर तिराहा एवं पिछोर में ग्राम गजोरा में घटना घटित करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों से अपराध में प्रयोग की गई मोटरसायकल एवं छीनी गई मसरूका (एक मंगलसूत्र का लोकेट तथा मंगलसूत्र के गुरिया) जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिह छावई, इंचार्ज थाना प्रभारी पिछोर उनि रामकिशोर जोशी, चौकी प्रभारी उनि चेतन शर्मा, उनि० राधेश्याम शिवहरे, सउनि चरणसिंह, सउनि कमलसिंह बंजारा थाना पिछोर, आर590 वचान सिंह थाना पिछोर आर0724 दीपेन्द्र गुर्जर थाना पिछोर, आर 425 धर्मेन्द्र लोधी थाना पिछोर, आर 757 जयेन्द्र गुर्जर थाना पिछोर, प्रआर डैनी कुमार , आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर चालक रामअवतार सिंह गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें