Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने फिर किया ओचक निरीक्षण, जिला अस्पताल, रेन बसेरा, कोलारस अस्पताल, बिजली सप्लाई कर डाली चेक

मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* फिर रात को औचक निरीक्षण के लिए जा पहुंचे प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल, रैन बसेरा एवं शहर की साफ-सफाई का लिया जायजा, कोलारस में भी किया निरीक्षण, बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत, एमएलए महेंद्र यादव थे साथ
शिवपुरी, 23 दिसम्‍बर 2025। ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को देर रात के समय शिवपुरी में कई स्थानों पर औचकनिरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण की शुरूआत जिला चिकित्सालय शिवपुरी की, इसके बाद नवीन बस स्‍टेण्‍ड शिवपुरी स्थित रैन बसेरा तथा शहर के गुरूद्वारा एवं नीलघर चौराहा का औचक निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों से चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिला चिकित्सालय के प्रसूति पूर्व कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्‍सा इकाई, पीलिया वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखें, यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी देख प्रभारी मंत्री सिविल सर्जन को सफाई कराने एवं एसडीएम शिवपुरी को इसकी मॉनिटरिेंग करने के निर्देश दिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ वातावरण के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए गंदगी नहीं रहना चाहिए। सफाई कर्मी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के समय सक्रियता से साफ सफाई पर ध्यान दें।
उन्होंने शिवपुरी नवीन बस स्‍टेण्‍ड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और रैन बसेरा में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश एसडीएम शिवपुरी को दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने रात्रि विजिट के दौरान गुरूद्वारा स्थित लुहारपुरा पुलिया पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और नीलघर चौराहा पर स्थित खण्‍डहर पर जल्‍द से जल्‍द सफाई के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कोलारस सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा 
 ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को देर रात के समय कोलारस सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत कोलारस सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र से की, इसके बाद प्रसवोत्तर वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम कोलारस स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोलारस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पहुंचकर जनरल वार्ड के मरीजों से स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत भी की। इसके बाद वे प्रसवोत्तर वार्ड में पहुंचे और प्रसूताओं और उनके परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैं जिले का प्रभारी मंत्री तो हूं ही लेकिन आज में आपके समक्ष मध्य प्रदेश सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया का दूत बनकर आया हूं और आपसे जानना चाहता हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र की व्यवस्था ठीक है, आपको आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे बताइए। जिस पर मरीजों एवं उनके मरीज एवं उनके परिजनों व्यवस्थाओं का ठीक होना बताया। प्रसूताओं ने कहा कि हमें प्रतिदिन चिकित्सालय से दो लड्डू प्राप्‍त होते है। इसके उपरांत उन्होंने वहां के स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र प्रांगण में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया और भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली।
इस मौके पर उनके साथ कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, तहसीलदार कोलारस, बीएमओ कोलारस संजय राठौर, उपमहाप्रबंधक विश्व भूषण उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी, चिकित्‍सक, स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहे। 
विद्युत व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी ली, एई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए 
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने देर रात के समय सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोलारस से बाहर निकलकर पैदल चलते हुए नगर की सड़कों और विद्युत व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रास्ते में मिलने वाले ट्रांसफार्मर को देखा और उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम न होने एवं अव्‍यवस्‍थाएं पाए जाने पर संबंधित एई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर के पास स्थित निवासियों से विद्युत की जानकारी ली। जिस पर सभी ने प्रभारी मंत्री को बिजली की पर्याप्त सप्लाई प्राप्त होने की बात कही। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129