Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में होगी 12 सितम्बर को प्रेस क्लब की कार्यशाला, होटल कमला हेरिटेज में दोपहर 3 बजे जिले भर के पत्रकार होंगे शामिल, तैयारियां पूरी, "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता" विषय पर होगी कार्यशाला

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

* कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
* अध्यक्षता करेंगे बालकल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा  
* दोपहर 3 बजे कमला हैरीटेज के विशाल सभागार में होगी "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता" विषय पर कार्यशाला
शिवपुरी। जिले में पत्रकारों के हितों के लिए सन 1990 से स्थापित शिवपुरी प्रेस क्लब की कार्यशाला में मुख्य अतिथि बतौर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर होंगे जबकि अध्यक्षता बाल कल्याण आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा करेंगे। "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता" विषय पर आयोजित कार्यशाला 12 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से होटल कमला हेरीटेज रेलवे स्टेशन रोड शिवपुरी के विशाल सभागार में होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिले भर के मीडिया साथियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवपुरी के पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया जाएगा। गौरतलब है की प्रेस क्लब शिवपुरी का गठन वर्ष 1990 में हुआ था उस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी बड़े महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने भी प्रेस क्लब के कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। कार्यशाला को लेकर सभी तरह की जिम्मेदारियां जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को सौंप दी गई है।  प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव, अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, विपिन शुक्ला मामा, वीरेन्द्र भुल्ले, मुकेश जैन, फरमान अली, संजय ढींगरा, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, नेपाल बघेल, वीरेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र शर्मा, देवेंद्र समाधियां, बृजेश तोमर, आरती जैन, बबीता परमार ने सभी साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।













#धमाका_खास_खबर: MP मध्य प्रदेश को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड

कोई टिप्पणी नहीं
*केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने प्रदान किया अवार्ड
*इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 : नई दिल्ली में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड हुआ सम्मानित
भोपाल / नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान नई दिल्ली के ली मेरिडियन में 9 सितम्बर को आयोजित भव्य इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ने भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्य प्रदेश की अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया है।
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सम्मान मध्य प्रदेश की जनता और यहां की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश की धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोकपरंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। यह अवॉर्ड हमें और ऊर्जा देता है कि हम पर्यटन को न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोज़गार और आत्मनिर्भरता का मज़बूत साधन भी बनाएं।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी टीम की साझा मेहनत और विजन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि हम हृदय प्रदेश, मध्य प्रदेश को ऐसा खास पर्यटन स्थल बनाएं, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता एक साथ दिखाई दें।
यह उपलब्धि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने, सामुदायिक होमस्टे को बढ़ावा देने, साहसिक और अनुभवात्मक पर्यटन को विस्तार देने के साथ-साथ आतिथ्य सत्कार और विज़िटर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में बोर्ड सतत रूप से कार्यरत है। हमारा लक्ष्य पर्यटकों को विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।













#धमाका_डिफरेंट_खबर: एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि उसने शोरूम की पहली मंजिल से थार शो रूम के शीशे तोड़ते हुए सड़क पर ला पटकी, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
Delhi दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि उसने शोरूम की पहली मंजिल से थार शो रूम के शीशे तोड़ते हुए सड़क पर ला पटकी।
बता दें कि 
महिला ने निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपये की थार खरीदी। शोरूम में ही पूजापाठ की। महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था, लेकिन महिला ने ज्यादा एक्सीलेटर दे दिया, जिससे कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ये खबर जमकर वायरल हो रही है।
#Delhi #Thar #dhamakanews 













#धमाका_डिफरेंट_खबर: अगर "ज्योतिरादित्य सिंधिया" मेरा नाम है, तो ‘ज्योति’ का "प्रकाश" लाना मेरा काम: सिंधिया ने शिवपुरी के पिछोर में कहा

कोई टिप्पणी नहीं
*केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी को दी ऊर्जा की सौगातें
*पिछोर विधानसभा के एक उपकेन्द्र का लोकार्पण व तीन का किया भूमिपूजन
पिछोर/शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की जनता को विद्युत उपकेंद्रों और जनकल्याणकारी परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने शिवपुरी में पिछोर विधानसभा में नवनिर्मित गरेठा बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया और इसके अलावा चमरुआ, मुहासा और पिपरा के उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। 
अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा नाम है तो ‘ज्योति’ का प्रकाश लाना मेरा काम: सिंधिया
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा नाम है तो ‘ज्योति’ का प्रकाश लाना मेरा काम है, इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।उन्होंने कहा कि मेरे नाम में ही ‘ज्योति’ शब्द है, और जब भी मैं आपके बीच आता हूँ, अपने साथ प्रकाश लेकर आता हूँ।
उन्होंने कहा कि ये उपकेंद्र आने वाली पीढ़ियों और आपके जीवन, आपके गाँव-गाँव को रोशन करेंगे।
*लगभग 100 गाँवों को मिलेगा सीधा लाभ
शिवपुरी में 4 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से अब लगभग 100 गाँवों को सुदृढ़ बिजली आपूर्ति
मिलेगी। सिंधिया ने इस अवसर पर मोदी सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार 17000 से अधिक गाँवों में बिजली पहुँची है, यह नया भारत का नया
उजाला है। ये नए उपकेन्द्र इसी प्रतिबद्धता और सेवा के संकल्प का पर्याय हैं।
*गरेठा विद्युत सब-स्टेशन का किया लोकार्पण, 3 अन्य सब-स्टेशनों का किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री ने आज गरेठा में ₹2.19 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी सब- स्टेशन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जिससे गरेठा के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित होगी। 
इस अवसर पर सिंधिया ने चमरुआ ₹2.02 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 33/11 केवी सब- स्टेशन, मुहासा में ₹2.68 करोड़ की लागत से और ₹1.46 करोड़ की लागत से पिपरा में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत सब- स्टेशनों का शिलान्यास भी किया। 
*जनसेवा को समर्पित सिंधिया
उक्त विद्युत परियोजनाओं से इन क्षेत्रों में न केवल बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी परेशानियों का समाधान भी होगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की यह पहल शिवपुरी जिले की प्रगति को नई दिशा देगी और विकास की गति को और तेज करेगी।
सोफे की कुर्सी टूटी तो सिंधिया ने कहा, आपने देख लिया न जिलाध्यक्ष कितने वजनदार हैं 
दर असल पिछोर के गरेठा में आयोजित कार्यक्रम में एक सोफे पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित तीन लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव भी बैठे थे। जिलाध्यक्ष भाषण देकर जब वापस सोफे पर बैठे, तो सोफे की एक टांग टूट गई और उस पर बैठे चारों नेता गिरते- गिरते बचे। यह देखकर सिंधिया ने मजाक में कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष कितने बजनदार हैं, यह आपने देख लिया।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129