शिवपुरी। खेलने कूदने की उम्र में 13 वर्षीय प्रतिभाशाली बाल लेखिका लक्ष्या वर्मा ने अपनी साहित्यिक उपलब्धियों से न केवल अपने परिवार, विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। लक्ष्या पुत्री श्री विजय वर्मा एवं श्रीमती वंदना वर्मा वर्तमान में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं और जी. के. हेरिटेज स्कूल, शिवपुरी में अध्ययनरत हैं, उन्हें लेखन के क्षेत्र में ऐसी रुचि जाग्रत हुई कि उन्हें हाल ही में पुरस्कृत किया गया है। लक्ष्या द्वारा लिखित पुस्तक "The Secret of the Silence" हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था Bribooks द्वारा प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक कम उम्र में गहन संवेदनशीलता, सशक्त विचार और परिपक्व लेखन शैली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। इस पुस्तक को साहित्यिक क्षेत्र में कई बड़े सम्मान प्राप्त हुए हैं। साथ ही लक्ष्या को मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर रजत पदक, राजस्थान राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, जूरी बेस्ट जूनियर ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही लक्ष्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। उन्हें भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व पुस्तक मेला (10-18 जनवरी 2026) के दौरान 11 जनवरी 2026 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त करना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। (देखिए video)
लक्ष्या की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का मार्गदर्शन, शिक्षकों का सहयोग और उनका स्वयं का निरंतर परिश्रम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं और यह सिद्ध किया है कि उम्र कभी प्रतिभा की सीमा नहीं होती।
शिवपुरी की इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिकों, विद्यालय परिवार एवं साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें