Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी की हॉकी बालिका टीम ने भोपाल को 7-2 से हराकर कास्य पदक किया अपने नाम

शनिवार, 31 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी की हॉकी बालिका टीम ने भोपाल को 7-2 से हराकर कास्य पदक अपने नाम कर लिया है।
खेलो एमपी यूथ गेम महिला हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में दिनांक 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रही है। जिसमें मध्य प्रदेश के 35 जिलों ने भाग लिया है। जिसमें शिवपुरी जिले ने भी भाग लिया जिसमें आज का सुबह का सत्र सेमीफाइनल मैच रायसेन के मध्य खेला गया जिसमें 2 -1 से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद श्याम के सत्र हार्ड लाइन के रूप में भोपाल के मध्य खेला गया जिसमें शिवपुरी की ओर से संजना 3, प्रियंका 2, सानिया 1, कंचन 1, गोल कर 7-2 से हराकर टूर्नामेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।जिसमें शिवपुरी की टीम इस प्रकार है प्रियंका वाल्मीकि कप्तान, हुमेरा, लक्ष्मी, सानिया ,नंदिनी ,कंचन, आशिया ,राधिका, तनुष्का, बंदना, शिवानी ,आरती ,अर्पिता संजना ,डिंपल ,आरजू, सलोनी ,*टीम के मैनेजर राहुल नरवरिया, कोच शैलेंद्र बुंदेला*।शिवपुरी टीम को मैच जीतने पर खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी डॉ के.के खरे जी, जिला कीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे,जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडे, उबेर आदिल, आदि ने बहुत-बहुत बधाइयां दी ।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129