Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: सराफा व्यवसायियों ने किया एसपी अमन सिंह राठौड़ को सम्मानित, तो इधर डीआईजी अमित सांघी ने भी एसपी अमन सिंह और उनकी टीम की की सराहना, जमीन खोदकर निकाली चांदी, सराफा कारोबारी की एक करोड़ की चोरी का खुलासा करने पर हुआ सम्मान

रविवार, 25 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सराफा व्यापापारियों द्वारा कोलारस सराफा व्यापारी की दुकान में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फूल मालाओं से सम्मान किया गया साथ ही उन्हें बधाई पत्र भेंट किया।
तो वहीं रविवार को शिवपुरी आए डीआईजी अमित सांघी जी ने भी एसपी अमन सिंह और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि "
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह के नेतृत्व में कोलारस थाने की टीम और साइबर सेल ने मेहनत सूझ बूझ और लगातार प्रयास कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ की रिकवरी की है ।
स्टाफ को ऐसे ही उत्कृष्ट कार्यो को करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।"
सराफा व्यवसाई एक साथ पहुंचे थे
सराफा व्यापारी श्री तेजमल सांखला द्वारा अन्य सराफा व्यपारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गीरीश जैन कोलारस के यहां हुयी चोरी का खुलासा व 1 करोड़ 53 लाख के जेवर बरामद करने पर शिवपुरी पुलिस का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया।
दिनांक 27.07.2025 को फरियादी सराफा व्यापारी गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार कोलारस द्वारा थाना कोलारस पर सूचना दी कि दुकान की शटर तोड़कर इस्तेमाली जेवर कीमती करीब 01 करोड रुपये के कोई अज्ञात चोर दिनांक 26/27.07.2025 की रात्री मे चोरी कर ले गये।उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये तुरंत एक्शन लिया गया, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा टीमें बनाकर विवेचना को आगे बढ़ाते हुये घटना से संबंधित हर पहलू को बारीकी से जांचने के निर्देश दिये एवं स्वयं मोनिटरिंग की।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुये करीब 200 सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया एवं लगभग 100 संदिग्धों से पूछताछ की गयी, पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूती के साथ सक्रिय किया गया जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुयी, पुलिस द्वारा अपराध का खुलासा करते हुये चोरी गये सोने चांदी के जेवर कीमती करीवन 1 करोड़ 53 लाख को बरामद किया । आज शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में कोलारस थाना अंतर्गत जुलाई माह में सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने वाली टीम से चर्चा कर उन्हें सम्मानित किया गया ।
    
उक्त घटना मे शिवपुरी पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे घटना मे संलिप्त दोआरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तत्काल कार्यवाही पर सराफा व्यपारियों द्वारा शिवपुरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ का फूल माला पहना कर सम्मान किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129