Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: लखनऊ का "दरियाब मल्ल" साहित्य सम्मान, शिवपुरी के साहित्यकार "गोविन्द अनुज" के नाम

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  उत्तर प्रदेश की प्रमुख सामाजिक साहित्यिक संस्था बी एम एन सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा प्रति वर्ष समाज सेवा और साहित्य सेवा के लिए दिए जाने वाले वार्षिक सम्मान 2025 की घोषणा कर दी गई है। जिसमें साहित्य सेवा के लिए काव्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाला  दरियाब मल्ल साहित्य सम्मान 2025 शिवपुरी के बरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द अनुज को दिए जाने की घोषणा की गई है।
बी एम एन सेवा संस्थान लखनऊ के प्रचार एवं जनसंपर्क सचिव द्वारा जारी सूचना पत्र के अनुसार यह बार्षिक सम्मान समारोह 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, हज़रत गंज , लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित किया जाएगा।
गोविन्द अनुज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनके इष्ट मित्रों, शुभ चिंतको तथा प्रबुद्ध नागरिको द्वारा बधाई प्रेषित की है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129