शिवपुरी। बच्चों में मेंटल मैथ्स की जागरूकता, आत्मविश्वास और गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मेंटल मैथ चैंपियनशिप का आयोजन शिव रिसोर्ट में किया गया। जिसमें नगर के सीमेंट व्यवसाई शिवम् अग्रवाल की होनहार बिटिया कनिष्का अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। ज्ञात रहे कि बुद्धि बूस्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आईएमएमसी 2026 इंटरनेशनल मेंटल मैथ चैंपियनशिप का सफल आयोजन दो मोड, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन में किया गया था। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बच्चों में मेंटल मैथ्स की जागरूकता, आत्मविश्वास और गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। जिसमें एक और होनहार युवान अली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए मामा का धमाका डॉट कॉम शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा से मुलाकात की।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें