Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बाजार में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से बदमाशों ने 1 लाख रुपए कैश और पासबुक उड़ा डाली, देखिए video

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बाजार में दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी से संगठित गिरोह ने 1 लाख रुपए कैश और पासबुक उड़ा डाली है। बदमाशों ने पहले दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी की कुछ पल रेकी की। इसके बाद एक बदमाश स्कूटी के पास गया और रुपए निकाले और पहले से आकर बाइक पर तैयार खड़े अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना 11 फरवरी दोपहर की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आज थाने में दर्ज कराई है।
सिरसौद थाना अमोला निवासी बल्लू लोधी (41) ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12:45 बजे उन्होंने गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक से अपने मकान खर्च के लिए 1 लाख रुपये निकाले थे। ये रकम और बैंक पासबुक उन्होंने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी। (देखिए किस तरह बुना रुपए उड़ाने का ताना वाना)
इसके बाद बल्लू लोधी मकान के लिए सिंक खरीदने थनरा वाले की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रखे रुपए और पासबुक गायब थे। चोर डिग्गी खोलकर पूरी रकम लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129