* डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट विद्यालय केन्द्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले सर्चिंग प्रक्रिया का लिया जायजा, दिये निर्देश
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला जारी है, शुक्रवार को जिले में 10 वी और 12वी दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र आयोजित हुए। जहां 12वी कक्षा के महत्वपूर्ण फिजिक्स, अर्थव्यवस्था, एनिमल हसबेंडरी, विज्ञान के तत्व व भारतीय कला का इतिहास विषय के प्रश्न पत्र आयोजित हुए तो वहीं 10वी के उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई।इस दौरान एक बार फिर शहर से दूरस्थ ग्रामीण अंचल तक के केन्द्रो पर विभागीय व प्रशासनिक उड़नदस्तों ने दस्तक दी हालांकि सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित मिली और कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।इधर शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे जिला शिक्षा अधिकारी अंचल के केन्द्रों पर रवाना होने से पहले शहर के उत्कृष्ट विद्यालय केन्द्र पर पहुंचे और यहां परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से से पहले होने वाली सघन सर्चिंग प्रक्रिया का मूआयना किया तथा तैनात अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
6 केंद्रों पर सिर्फ 16 परीक्षार्थियों ने हल किया उर्दू का पर्चा
शुक्रवार को दसवीं के उर्दू विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई इस प्रश्न पत्र में जिलेभर में सिर्फ 19 परीक्षार्थी नामांकित थे लेकिन यह परीक्षार्थी अलग-अलग छह केदो पर दर्ज थे। इनमें से भी तीन परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि 16 ने परीक्षा दी। इनमें शिवपुरी विकासखंड में 9 ,नरवर में तीन व बदरवास में चार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पोहरी विकासखंड में सिर्फ एक परीक्षार्थी नामांकित था जो गैर हाजिर रहा। हालांकि सीमित परीक्षार्थियों के बावजूद विभाग को प्रत्येक केंद्र पर अमले की तैनाती व अन्य व्यवस्थाएं पूरी ही करनी पड़ी।
64 केंद्रों पर 13495 ने दी 12वीं की परीक्षा
दसवीं के अलावा शुक्रवार को 12वीं के भी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित की गई जिला परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य ने बताया कि 12वीं के विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र में जिले भर में गठित 64 केंद्रों पर कल 13725 परीक्षार्थी नामांकित थे जिनमें से 13495 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 230 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सबसे ज्यादा 58 शिवपुरी विकासखंड में व 53 परीक्षार्थी करेरा विकासखंड के केंद्रों पर गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर कलेक्टर प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र के पैकेट थानों से केंद्रों तक पहुंचे और निर्धारित समय पर खोले गए।
डीईओ बैराड, डीपीसी नरवर तो परीक्षा प्रभारी पहुंचे अमोलपठा
शुक्रवार को परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव का उडऩदस्ता पोहरी के गोंजालो गार्सिया व संदीपनी उमावि केन्द्र सहित बैराड़ के परीक्षा केंद्रो पर पहुंचा। यहां शासकीय उमावि ,विजयानंद उमावि ,अशासकीय सिद्धेश्वर सहित राइजिंग पब्लिक स्कूल केंद्र का निरीक्षण किया। जबकि डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने एपीसी अतर सिंह राजोरिया के साथ कन्या उमावि मगरौनी व पीएम श्री स्कूल नरवर केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं जिला परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य की टीम ने संवेदनशील अमोलपठा केंद्र के साथ-साथ कन्या उमावि मगरौनी एवं नरवर के कन्या उमावि व सीएम राइज केंद्र का निरीक्षण किया। इधर जिला क्रीडा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे की टीम ने शहर के उमावि क्रमांक 2, उत्कृष्ट विद्यालय, अशासकीय बाल शिक्षा निकेतन, एसपीएस स्कूल, सरस्वती विद्या पीठ केंद्र का निरीक्षण किया। जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम की टीम ने शहर के स्कूल देखें इसके अलावा शिवपुरी एसडीम सहित जिले के अन्य अनुविभागीय अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के केंद्रो का निरीक्षण किया।
इनका कहना है
शुक्रवार को जिले के 64 केन्द्रों पर हायर सेकेण्डरी के विभिन्न विषयों व 6 केंद्र पर 10वी के उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। प्रशासनिक व विभागीय निरीक्षण दलों ने केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित मिली।विधिवत और व्यवस्थित संचालित मिली।
विवेक श्रीवास्तव












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें