Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: विट्ठल मंदिर ग्वालियर में चल रहे 11 दिवसीय श्री समर्थ रामदास नवमी उत्सव में महाराष्ट्र समाज महिला भजन मंडल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। ग्वालियर के तारागंज में श्री लोणकर साहब के बाड़े में स्थित विट्ठल मंदिर में 11 दिवसीय श्री समर्थ रामदास नवमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 9 फरवरी को महाराष्ट्र समाज के महिला भजन मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी। लगभग 2 घण्टे चले इस भजन कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज शिवपुरी से सौ. नीलम जावड़ेकर , सौ. दर्शिता शिधोरे , सौ. सुरेखा चलिसगावकर , सौ. विभा काले , सौ. अश्विनी शिधोरे , सौ. माधुरी साठे , सौ. सारिका शिंखेड़कर , सौ. निधि सुरेंगे , सौ. रंजना नेवालकर , श्रीमती सुनयना मुले , श्रीमती निर्मला मुजुमदार आदि ने भाग लिया। इन सभी प्रस्तुतकर्ताओं को ठाणे मुम्बई से आई हुईं श्रीमती आशा भिड़े ने गायन में विशेष सहयोग किया जिनका मंदिर में उपस्थित तमाम श्रोताओं ने सम्मान के साथ साथ धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में तबला पेटी और बांसुरी पर ग्वालियर के स्थानीय कलाकारों ने संगत दी।
महाराष्ट्र समाज शिवपुरी श्रीमती आशा भिड़े सहित सभी प्रतिभागियों को उनकी इस प्रथम प्रस्तुति के लिये बधाई देता है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129