Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नगर में आज घोषित से एक घंटे देरी से आई बिजली, 13 शुक्रवार को फिर दोपहर 2 से 5 तक कटौती की घोषणा

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के डाक बंगला 33 केवी इलाके में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर तेजी से तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में हर दिन घंटों की कटौती की जा रही है। आलम ये है कि बिजली कंपनी जो समय घोषित कटौती का बताती है उससे एक घंटे देर से सप्लाई नगर में की जा रही है। गुरुवार 12 फरवरी को विवेकानंद फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे तक बंद की गई लेकिन सप्लाई 6.15 बजे से की गई। अब 13 फरवरी को फिर से कटौती की जाएगी। दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। खास बात ये है कि आज खबर लिखे जाने तक बिजली आकर फिर जा चुकी है।
ये जारी किया कार्यक्रम
शिवपुरी शहर के सम्माननीय उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि एसएसटीडी योजना के अन्तमेत फीडर विमक्तिकरण वो कार्य हेतु नीचे दर्शाये गये समय अनुसार 11 केव्ही फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधाओं के लिये कम्पनी खेद व्यक्त करती है। आवश्यकतानुसार समय में परिकर्तन किया जा सकता है।
13 फरवरी दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का नाम डाक बंगला।
* 11 केवी कमलागंज फीडर 
कमलागज, बैंक कॉलोनी, बाबूक्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र आदि
* 11. केवी विवेकानंद फीडर
विवेकानंद कालोनी डी जे साहब की कोठी से लेकर सहगल टेन्ट हाउस इत्यादि आसपास का क्षेत्र।
* 11 केवी अस्पताल फीडर
से संबंधित सभी इलाके एवं आसपास के क्षेत्र
*11 केवी खुडा फीडर
संतोषी माता मंदिर सर्किट हाउस शक्तिपुरम खुडा रामबाग कालोनी इत्यादि आसपास का क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होगी।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129