Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कराया था जिस नवग्रह मंदिर का निर्माण, हुई चोरी, पुलिस को खुली चुनौती पेश, शहर में चोरों के हौंसले बुलंद, थीम रोड स्थित धर्मस्व विभाग के नवग्रह मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला, चोरों ने अष्ट धातु की मूर्ति, मंदिर में आरती के समय बजने वाले ढोल, घंटी वाली मशीन भी उठाकर ले गए, दानपेटी के ताले चटकाकर दान राशि चुरा ली, एक साल में चौथी बार चोरी

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
शिवपुरी
। शहर में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने थीम रोड स्थित धर्मस्व विभाग के नवग्रह मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला है। चोरों ने मंदिर में मौजूद अष्ट धातु निर्मित राधा कृष्ण की मूर्ति चुरा ली, दानपेटी के ताले चटकाकर दान राशि चुरा ली है।
जबकि मंदिर में आरती के समय बजने वाले ढोल, घंटे, घंटी वाली मशीन उठाकर चलते बने हैं। यहां स्थित धर्मस्व विभाग के अधीन संचालित विशाल नवग्रह मंदिर का निर्माण पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने कार्यकाल में करवाया था और नगर वासियों की आस्था का ये बड़ा केंद्र है। वाबजूद इसके रात दिन चलने वाली थीम रोड स्थित इस नवग्रह मंदिर में चोरों ने आकर अपनी कारगुज़ारी अंजाम दे डाली है। मंदिर के पुजारी पंडित मनीष जी ने बताया कि एक साल में लगातार चौथी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। हमने हार बार फिजिकल पुलिस को रिपोर्ट लिखाई लेकिन चोर हाथ नहीं आ रहे बल्कि पुलिस को चुनौती पेश किए हुए हैं।
          (सुनिए क्या बोले मंदिर के पुजारी)
आरती मशीन चुराकर ले गए, दानपेटी से राशि पार कर दी
चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार का ताला सरिया से तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर करीब 12 इंच की राधा कृष्ण की अष्ट धातु निर्मित मूर्ति चुराई, दानपेटी के ताले चटका डाले और उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली। इसी तरह सुबह शाम आरती के लिए लाई गई ढोल, ताशे, घंटा वाली मशीन को चोरी कर लिया। करीब पचास हजार की चोरी का अनुमान है। 
पुजारी बोले, दीवार ऊंची होती तो शायद नहीं होती चोरी
पुजारी ने बताया कि पूर्व मंत्री जी ने मंदिर निर्माण के बाद चारों तरफ की दीवार ऊंची बनवाने के निर्देश कुछ लोगों और अधिकारियों को दिए थे लेकिन आज तक दीवार नहीं बनाई गई है। जिससे चोर मंदिर को बार बार निशाने पर ले रहे हैं।
पूर्व मंत्री के निज प्रतिनिधि राजेंद्र, कप्तान मौके पर पहुंचे जताया रोष
चोरी की जानकारी मिलते ही आज सुबह पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निज प्रतिनिधि राजेंद्र शिवहरे, कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना पर भारी रोष जताया। उधर मंदिर आने वाले भक्तों ने भी इस घटना को लेकर गुस्सा है उनका कहना है कि व्यस्त सड़क के किनारे पर अगर मंदिर सुरक्षित नहीं है तो आम इंसान और उनके घरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजमी है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129