Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सावरकर पार्क में 14 को जुटेगा सवर्ण समाज

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सवर्ण समाज संगठन, शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक 14 फरवरी (शनिवार) शाम 4:00 बजे सावरकर पार्क में आयोजित की जाएगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के यूजीसी (UGC) बिल का विरोध करना और उसे वापस लेने की मांग करना है। इसके साथ ही, देश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
बैठक में आंदोलन को गति देने के लिए एक मजबूत समिति का गठन और सवर्ण वर्ग के उत्थान पर भी विस्तृत चर्चा होगी। संगठन ने सभी सवर्ण संगठनों और सक्रिय साथियों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129