#धमाका_अच्छी_खबर: जिला पंचायत की बैठक में शांतिधाम एवं स्कूलों की अतिक्रमण की गई जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने का प्रस्ताव पास
शिवपुरी। शिवपुरी स्थित फतेहपुर रोड 26 नं कोठी पर जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक आहूत की गई, जिसमें शांतिधाम एवं स्कूलों की अतिक्रमण की गई जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री टोला मजरा योजनान्तर्गत जिले में 470 मार्गों का अनुमोदन किया गया जिसमें करैरा विधानसभा से 109. कोलारस विधानसभा से 83 मार्ग, पिछोर विधानसभा से 167 मार्ग, पोहरी विधानसभा से 66 मार्ग, शिवपुरी विधानसभा से 45 मार्गों का अनुमोदन किया गया। सोयाबीन एवं मसूर के उपार्जन अन्तर्गत सोसाईटी द्वारा हम्मालों के भुगतान कराये जाने के निर्देश का प्रस्ताव पारित किया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान डिस्ट्रिक रजिस्ट्रार द्वारा बताया गया कि म.प्र.शासन एवं हमारे लोकप्रिय सांसद भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा सहकारिता बैंक को आर्थिक मदद के रूप में 50 करोड़ की राशि प्रदाय की गई। बैंक द्वारा वर्ष 2025-26 में शासन की योजनान्तर्गत शून्य प्रतिशत व्याज दर पर 29989 किसानों को राशि 60.68 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। सचिवों के रिटायरमेन्ट के बाद मिलने वाली 3.00 लाख सहायता राशि आज तक जिले द्वारा किसी को भुगतान नहीं किया गया था, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कामता रघुवीरसिंह लोधी द्वारा लंबित भुगतान कराये जाने का प्रस्ताव रखा गया उस प्रस्ताव के पारित कर शीघ्र भुगतान राशि के लिए मांग पत्र भोपाल भेजने का आश्वासन संबंधित अधिकारी द्वारा दिया गया तथा शिक्षा विभाग द्वारा आदेश क्र.990 दिनांक 10.02.2026 से जिला अन्तर्गत पदस्थ 173 प्राथमिक शिक्षक कर्मचारियों को प्रथम क्रमोन्नति (12 वर्षीय) वेतनमान वेतन बैंड स्वीकृत किया गया है, जबकि शेष प्राथमिक शिक्षक कर्मचारियों का प्रथम क्रमोन्नति (12 वर्षीय) वेतनमान वेतन बैंड आदेश जल्द से जल्द जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसपर संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें