Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने शिवपुरी–पोहरी–श्योपुर रोड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह ने आज शिवपुरी–पोहरी–श्योपुर रोड का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक श्री कुशवाह ने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी छह महीनों के भीतर कम से कम गिट्टी डालने तक का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व सड़क की स्थिति बेहतर हो और क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, ड्रेनेज व्यवस्था एवं कार्य की गति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
श्री कुशवाह ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क कड़ी है और इसके सुदृढ़ होने से किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129