शिवपुरी। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति, शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान शिव की पालकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पालकी यात्रा दिनांक 15 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे निकली जाएगी।
सिद्धेश्वर समिति के दिनेश गर्ग ने बताया कि पालकी यात्रा का निर्धारित मार्ग इस प्रकार रहेगा - नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रगति बाजार-गांधी चौक-न्यूँ ब्लॉक-आर्य समाज रोड़ कस्टमगेट- सदरबाजार-माधव चौक चोराह होते हुये सिद्धेश्वर मंदिर प्रातः 11.00 बजे से शाम तक शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पारंपरिक रूप से निकाली जाएगी।
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के प्रबन्धको द्वारा शिवपुरी के सभी श्रद्धालुओं से बाबा महाकाल की पालकी यात्रा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें