वायुसेना ने किया प्रदर्शन
उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के राफेल, सुखोई Su-30MKI, तेजस और AN-32 जैसे विमानों का हवाई प्रदर्शन (एयर शो) भी देखा। इस दौरान शिव तांडव स्तोत्र की गूंज ने जोश भर दिया।
सामरिक महत्व
चीन सीमा के करीब स्थित यह एयरस्ट्रिप आपातकालीन स्थितियों, आपदा राहत (HADR) और सैन्य अभियानों के लिए एक वैकल्पिक रनवे के रूप में काम करेगी।
इनका भी किया उद्घाटन
असम के अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री ने राज्य में ₹5,450 करोड़ से अधिक की अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की, जिनमें शामिल हैं।
*ब्रह्मपुत्र नदी पर बना कुमार भास्कर वर्मा सेतु (गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाला)।
*अमीनगांव में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर।
*IIM गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का उद्घाटन।
कांग्रेस पर जमकर बरसे
असम दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भारत की सैन्य क्षेत्र में लगातार बढ़ती ताकत का जिक्र किया। पुलवामा अटैक में मारे गए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उसका बदला किस तरह लिया ये दुनिया ने देखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी याद ताजा की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार...हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है, जो देश का बुरा सोचता है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें