Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर जारी पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, "मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया सज के आएंगे भोले बाबा"..भजन पर जमकर किया नृत्य", देखिए video

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* महिलाओं ने किया भजन संध्या का आयोजन
शिवपुरी। नगर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महापर्व धूमधाम से जारी है। सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति की सदस्य रेखा उपाध्याय व कृष्ण सिंघल एवं सीमा गुप्ता ने बताया कि आयोजन की श्रृंखला में आज भगवान भोलेनाथ एवंमाता पार्वती को महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाकर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया जावेगा। इस बार महाशिवरात्रि का महापर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी रविवार को शिव जी की बारात नीलकंठ महादेव मंदिर धर्मशाला रोड से निकाली जावेगी। यह बारात शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां पर सिद्धेश्वर महिला मंडल द्वारा एवं अन्य भक्तों द्वारा बारात का भव्य स्वागत एवं भगवान के स्वरूप बने शिव पार्वती को जयमाला का भी कार्यक्रम संपन्न कराया जावेगा एवं भोलेनाथ का अभिषेक किया जावेगा
इसी रोज चार पहर भगवान भोलेनाथ की सेवा पूजा
अर्चना एवं अभिषेक किया जावेगा सभी भक्तगणों से
अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ की बारात में अपनी
उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में करावे एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129