Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी का स्वास्थ्य कैंप 16 ग्राम सतनवाड़ा में लगा

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दिनांक 12/7 को रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप क्रमांक 16 ग्राम सतनवाड़ा शिवपुरी में लगाया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर निशुल्क जांच एवं परीक्षण कराया !
रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल द्वारा बताया गया कि आज कैंप क्रमांक 16 शिवपुरी के ग्राम सतनवाड़ा में आयोजक मध्य प्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया जिसमें सतनवाड़ा क्षेत्र के आसपास के ग्रामों के लगभग 370 लोगों द्वारा अपना पंजीयन करा कर निशुल्क जांच एवं प्रशिक्षण कराया गया जिसमें से गंभीर और जटिल बीमारी के रोगों से ग्रसित लोगों का इलाज शिवपुरी में 17 मार्च से आयोजित होने वाले मेगा कैंप में बाहर से आ रहे डॉक्टर के द्वारा कराए जाने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है आज सतनवाड़ा में कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक पहलाद भारती ,सतनवाड़ा के डॉक्टर कुशवाह , डॉ मंगल, डॉ धाकड़ मेडिकल टीम के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ, रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला सचिव मनीष गोयल, कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप जैन ,मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़, एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया विधायक प्रहलाद भारती जी,रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला और डॉक्टर कुशवाहा द्वारा कैंप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आमजन को कैंप में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी द्वारा उपस्थित डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ , आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य सभी सहयोगी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सहयोग हेतु मालयार्पणकर धन्यवाद अर्पित किया गया! साथ ही 13/1 को सीएचसी खनियाधाना पर लगने वाले कैंप में लाभ लेने की अपील की गई।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129