शिवपुरी। शहर की युवा अभिभाषक पूजा शर्मा को जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। पूजा ने भारत में दत्तक ग्रहण कानून एवं हिन्दू व धर्मनिरपेक्ष कानून के तुलनात्मक अध्ययन पर अपने शोध को पूर्ण किया। पूजा ने सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति दिवाकर के मार्गदर्शन में ये शोध पूर्ण किया है। पूजा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उनके दादा लक्ष्मीनारायण मुदगल पूर्व सरपंच एवं नाना रमेशचंद्र सरैया सेवानिवृत्त सीएमओ को दिया है। पूजा राजेन्द्र शर्मा एवं मंजू शर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में लेखक एवं शिक्षक नीरज सरैया, डॉ. अमित शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, स्नेह रघुवंशी, विपिन शुक्ला, उमेश करारे, बृजेंद्र भार्गव, वीरेन्द्र शिवहरे, प्रदीप अवस्थी, मनोज खत्री सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें