Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: होली पर्व पर महिला समूह की दीदियों लगा रहीं शहर में 27 और 28 फरवरी को मेला, पुराने एसडीएम ऑफिस में लग रहा मेला

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। होली पर्व पर मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिला समूह की दीदियों मेला लगा रहीं हैं। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मेले का आयोजन 27 और 28 फरवरी को हो रहा है जिसमें समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद इन मेलों के स्टॉलों पर रखे जाएंगे। शिवपुरी मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डायरेक्टर अरविंद भार्गव ने बताया कि पुराने एसडीएम ऑफिस यानि मिशन के नवीन ऑफिस प्रांगड़ में समूह की महिलाओ द्वारा होली के त्यौहार पर 27 व 28 फरवरी को दो दिवसीय होली मेले का आयोजन किया जाएगा। मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा शिवपुरी जिला मुख्यालय पर यह मेला आयोजित किया गया है। जिला न्यायालय परिसर के सामने स्थित मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय प्रांगण में यह मेला आयोजित किया जाएगा। समूह की दीदीयों द्वारा द्वारा इस दो दिवसीय मेले में होली उत्सव के तहत प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल, मिठाई, नमकीन, ठंडाई व अन्य उत्पाद, कपड़े, साड़ी, सत्तू, सरसों का तेल, मूंगफली दाना, मिट्टी के बर्तन आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ अरविंद भार्गव ने बताया कि महिला समूह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह दो दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें समूह की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पाद इन मेलों के स्टॉलों पर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि होली उत्सव के तहत यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में होली के त्यौहार को देखते हुए स्थानीय उत्पादन जो महिला समूहों द्वारा निर्मित किए जाते हैं उनको रखा जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में आने की अपील की है और दीदीयों द्वारा बनाए जाने वाली सामग्री को खरीदने की अपील की है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129