शिवपुरी। जिले में जारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नरवर के बाद खोड और फिर रन्नौद थाने के बाहर पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ जिले के अशोकनगर दौरे पर सोमवार को आए केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया तक भी ये मामला जा पहुंचा है। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा सरेआम थाना प्रभारी अरविंद चौहान को निलंबित करने, कुछ पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने के मामले को लेकर मीडिया ने सवाल पूछे। जिस पर सिंधिया ने मामले का संज्ञान लेकर बात करने की बात कही।(उस रात बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने इस तरह की थी बात देखिए video)
आरक्षक अवधेश की वर्दी फाड़ने और मारपीट के मामले में आज पुलिस ने किया 4 नामजद पर केस दर्ज
रन्नोद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हमला करने वाले चार आरोपियों सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरक्षक अवधेश शर्मा की शिकायत पर रन्नोद थाने में चार नामजद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि 31 जनवरी 2026 को रन्नोद थाने के बाहर चेकिंग चल रही थी। चैकिंग पर आरक्षक अवधेश शर्मा के साथ सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत आरक्षक सिद्धनाथ गोड चैकिंग में शामिल थे। शाम के 4:30 बजे के आसपास इको गाड़ी से जिसका नंबर एमपी 08 ZJ 4676 था जो की पिछोर तरफ से आ रही थी जिसके चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था जिसे साइड में ख़डी कर उसका चालान काटने को कहा गया। इसी दौरान रन्नौद के निवासी नीतेश जाटव, कालीचरण जाटव, जीतू जाटव मोटरसाइकिल से आए और कहने लगे कि यह हमारे रिश्तेदार की गाड़ी है इसका चालान कैसे काट दिया। जिसके बाद नीतेश जाटव, कालीचरण जाटव, जीतू जाटव एवं इको गाड़ी के चालक मनोज जाटव एवं दो-तीन महिलाएवं अन्य लोगों ने एकराय होकर पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। सड़क किनारे से फर्शी का टुकड़ा उठाकर आरक्षक के सिर में मार दिया। जिसके कारण खून निकल आया। वहीँ मारपीट के दौरान उनके लोग खुद ही गिर पड़े जिसके कारण उन्हें भी चोट आई थी। सभी लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आज रन्नोद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों सहित दो-तीन अन्य महिलाएं एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी मामले में बीजेपी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास ले डाली थी।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें