Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: मासूम बच्ची Anabi Ali अनावि अली ने पास की CM Yogi योगी की कड़ी परीक्षा, अधिकारियों को दिया एडमिशन का आदेश

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
लखनऊ। लखनऊ के 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 3 साल की नन्हीं अनावि अली (Anabi Ali) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस मुलाकात की मुख्य बातें:
एडमिशन की गुहार: लखनऊ के लाटूश रोड की रहने वाली अनावि अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी। उसने सीएम से लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (Loreto Convent School) में नर्सरी में दाखिला दिलाने का मासूमियत भरा अनुरोध किया। 
'कड़ी परीक्षा' और कविता: मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह से बच्ची से बातचीत की और उससे पूछा कि वह स्कूल जाएगी, आज तो गई नहीं, फिर पूछा अच्छा अभी स्कूल में क्या पड़ती हो, बच्ची ने कहा एबीसीडी, और फिर कविता सुनाने लगी। अनावि ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता सुनाते हुए कहा  "शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं...", जिससे सीएम बेहद प्रभावित हुए।
              (देखिए वायरल video)
सीएम का आदेश: बच्ची के टैलेंट और मासूमियत को देख मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची के स्कूल एडमिशन की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए।
परिवार की प्रतिक्रिया: अनावि की मां फराह मुशर्रफ ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से इसी स्कूल में पढ़ने की जिद कर रही थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पूरा परिवार बेहद खुश है। यह मामला जनता के प्रति मुख्यमंत्री योगी की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति उनके प्रोत्साहन के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129