Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी को मिला 5-स्टार रेटिंग का गौरव"

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*नीति आयोग एवं CED सर्वे 2025 के अंतर्गत 1 फरबरी 2026 को होटल हॉलीडे इन, मयूर विहार दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विद्यालय को 5 स्तर (पाँच-स्टार)  रेटेड स्कूल का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
यह सम्मान नीति आयोग एवं CED सर्वे 2025 के अंतर्गत कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर प्रदान किया गया, जिसमें विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि *गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल* निरंतर विश्वस्तरीय शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अग्रसर है। यह सम्मान विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
यह पुरस्कार 1 फरवरी 2026 को आयोजित समारोह में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति चावला द्वारा होटल हॉलीडे इन, मयूर विहार (दिल्ली) में ग्रहण किया गया। यह सम्मान CED फाउंडेशन एवं भारत ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी मेहनती शिक्षकों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सहयोगी अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेगा।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई है, जो यह संदेश देती है कि “ज्ञान ही शक्ति है।”












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129