* चलो भोले बाबा के द्वारे सब दुख काटेंगे तुम्हारे भजन पर नृत्य किया गया
शिवपुरी। नगर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि शिवजी का महापर्व है सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति की सदस्य श्रीमती रेखा उपाध्यायएवं कृष्णा सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान शिव पार्वती के विवाह उत्सव पर पांच दिनों तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें प्रथम दिवस गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें सिद्धेश्वर महादेव महिलासमिति की महिलाओं द्वारा चलो भोले बाबा के द्वार सब दुख काटेंगे तुम्हारे के तर्ज पर भजन और अन्य भजनों गाए गए।
वहीं अगले दिवस लग्न कार्यक्रम व मेहंदी एवं हल्दी का कार्यक्रम एवं अंतिम दिवस भगवान भोलेनाथ की बारात नीलकंठ महादेव मंदिर महादेव गली धर्मशाला रोड से बड़ेही धूमधाम से ढोल बैंड बाजा के साथ निकाली जावेगी जिसमें भगवान भोलेनाथ के भक्त कई स्वरूप में सज धज कर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुये सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मेला ग्राउंड शिवपुरी पहुंचेगी। वहां पर बारात पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जावेगा। गणेश पूजन के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति के सदस्य श्रीमती राधा भार्गव मुन्नी देवी विमल सोनी कृष्णा सिंघल रेखा उपाध्याय सीमा गुप्ता उर्मिला श्रीवास्तव रिंकी भार्गव संगीता गुप्ता सुशील अग्रवाल लक्ष्मी गुप्ता मुन्नी देवी गोयल सीमा गोयल ज्योति त्रिवेदी वीणा पचौरी नीतू श्रीवास्तव क्षमता सिंघल रेनू सिंघल गरिमा गुप्ता आरती पायल अंजू भारद्वाज मोनिका गर्ग स्नेहा गर्ग संगीता वैश्य चित्र गर्ग राम शर्मा गीता शर्मा दीपा गर्ग कीर्ति शिवहरे सुषमा श्रीवास्तव गायत्री शर्मा सुषमा अग्रवाल अंशु गुप्ता मीणा बंसल मधु रघुवंशी उमा उपाध्याय माधवी अग्रवाल अंजली शर्मा वैशाली आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें