Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: वाहनों के लंबे काफिले के साथ शिवपुरी पहुंचे सिंधिया, गौड और शिवहरे के यहां पहुंचे, हुए डबरा रवाना

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार 12 फरवरी की शाम शिवपुरी पहुंचे। वाहनों के लंबे काफिले के साथ शिवपुरी पहुंचे सिंधिया ने नगर में प्रवेश के साथ राघवेंद्र नगर में अपने करीबी श्री राम गौड और वरिष्ठ नेता रवीन्द्र शिवहरे के यहां आयोजित विवाह समारोह में भाग लिया। सिंधिया अल्प प्रवास पर शिवपुरी आए थे, आप कुछ ही देर में नरवर, मगरौनी होते हुए डबरा रवाना हुए।
रवीन्द्र शिवहरे के यहां विवाह समारोह में शामिल हुए 
आज शिवपुरी के होटल लेमन ट्री में  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस नगर परिषद के
 पूर्व अध्यक्ष श्री Ravindra Shivhare जी की बिटिया की विवाह उत्सव में सम्मिलित होकर बेटी शिवांगी एवं दामाद हिंमाशु जी को शुभाशीष प्रदान किया।


वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रीराम गौड़ के यहां पहुंचे 
आज, शिवपुरी में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रीराम गौड़ जी के सुपुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रुद्राक्ष गौड़ ‘गोलू’ के छोटे भाई श्री शिवम गौड़ के विवाह उपरांत उनके निवास पर पहुंचकर द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नवविवाहित युगल को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सुखद, समृद्ध तथा सफल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं दीं।
अभिषेक गुप्ता टाइल्स वालों ने किया जोरदार स्वागत 
राघवेंद्र नगर में श्रीराम गौड के घर जाते समय उसी कॉलोनी के निवासी गुप्ता टाइल्स के संचालक अभिषेक
गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सिंधिया का स्वागत किया। उन्होंने आतिशबाजी भी चलाई।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129