Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी ने करेरा में लगाया शिविर 700 लोग लाभान्वित, 117 रेफर

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत आज कैंप क्रमांक 20 करेरा में सफलतापूर्वक आयोजित होकर 700 से अधिक लोग लाभान्वित हुए 117 मरीज जिला चिकित्सालय को रेफर हुए !
रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल ने बताया की आज दिनांक 19/ 2/ 26 को रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत कैंप क्रमांक 20 करेरा में मध्य प्रदेश शासन: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053: श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी क्लब शिवपुरी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ! जिसमें 700 से अधिक मरीजों का पंजीयन कर प्रारंभिक जांच एवं डॉक्टर  के परामर्श अनुसार दवाइयां का वितरण किया गया आज कैंप में पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, मिशन कोर्डिनेटर डॉक्टर एस .के. वर्मा ,जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला, मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल. डॉ. कुशवाहा द्वारा उपस्थित जनसमूह को रोटरी मेडिकल मिशन के बारे में  जानकारी दी एवं इसमें मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सभी सहयोगी व्यक्तियों को कैंप को सफल बनाने हेतु किए गए  उनके प्रयासों के लिए रोटरी क्लब एवं स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा धन्यवाद अर्पित करते हुए सभी चिकित्सक दल का सम्मान माल्यार्पण कर किया गया!
रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला द्वारा  रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत सीएचसी पिछोर मैं दिनांक 20/ 2 /26 को होने वाले कैंप में अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129