Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: लायंस क्लब साउथ एवं गुरुनानक इन्टरनेशनल स्कूल ने स्कूली बच्चों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल के दो सैकड़ा बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक
शिवपुरी। आमजन के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ एवं गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल ग्राम पिपरसमां रोड़ शिवपुरी पर एक दिवसीय नि:शुल्क स्टूडेंट्स हेल्थ चेकअप कैम्प(स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ डॉ.मेघा प्रभाकर के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और स्वास्थ्य रहने को लेकर जागरूक किया गया।
समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ एवं गुरुनानक इन्टरनेशनल स्कूल शिवपुरी द्वारा संयुक्त रूप से स्टूडेन्ट हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.मेघा प्रभाकर (एम.एस.) ईएनटी, असि.प्रोफे.मेडीकल कॉलेज शिवुपरी के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार, परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के संयोजक जेपी- मोनिका जैन एवं गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर लायन महिपाल-नीलम अरोरा रहे। शिविर में सर्वप्रथम डॉ.मेघा प्रभाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में डॉ.मेघा प्रभाकर ने बच्चों को बताया कि वह स्वच्छता के प्रति ना केवल जागरूक रहे बल्कि अपने घर-परिवार और आसपास के वातावरण में निवास करने वाले लोगों को भी जागरूक करे और विद्यालय में अपने सहपाठीयों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को लेकर जानकारी प्रदान करें ताकि सभी स्वच्छ और स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ला.सनुील जैन, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, महिपाल अरोरा, जे पी जैन संजीव जैन माणिक, अजयराज सक्सैना, रविन्द्र गोयल, राजेन्द्र शिवहरे, मयंक भार्गव, अर्पित बंसल एवं निर्जय जैन व मातृ शक्ति के रूप में लायनेस श्रीमती नीलम अरोरा, डॉली बंसल आदि उपस्थित रहे। शिविर में दो सैकड़ा से अधिक बच्चों का चिकित्सक डॉ.मेघा प्रभाकर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर समापन पर संस्था सचिव विवेक अग्रवाल के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129