Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: रात 8.30 बजे कस्टम गेट नर्सिंग मेडिकल स्टोर्स के संचालक व्यवसाई युगल गर्ग के पिता श्री नरहरि गर्ग काका जी का एक्टिवा इस तरह चुराकर ले गया ये चोर, देखिए video, पैर में लचक वाले इस चोर का पता बताने वाले को मिलेगा उचित इनाम

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में वाहन चोर सक्रिय बने हुए हैं। वह भी देर रात को नहीं बल्कि रात 8.30 बजे ही स्कूटर चुराने से बाज नहीं आ रहे। आज ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें एक दिव्यांग नजर आ रहा चोर शहर के पॉश कस्टम गेट से बीते रोज नर्सिंग मेडिकल के संचालक व्यवसाई युगल गर्ग के पिता श्री नरहरि प्रसाद गर्ग काका जी के घर और दुकान के बाहर खड़े एक्टिवा को चुराकर ले गया। (देखिए चोर की video)
सीसीटीवी को देखने पर आपको ठीक ग्वालियर मेला से वाहन खरीदने का एहसास होगा जहां हम अपनी पसंद के कई वाहन देखते हैं  फिर एक लेकर आते हैं। इस घटना में भी चोर ने घटना स्थल पर आकर पहले एक अन्य स्कूटर का ताला खोलने की कोशिश की जब असफल हुआ तो युगल जी के स्कूटर के पास गया और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक उक्त स्कूटर को बरामद करती है। बता दें कि कस्टम गेट कोतवाली से दो सो मीटर की दूरी पर स्थित है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129