Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एसपी अमन सिंह की बदरवास पुलिस ने महिला का बस में छूटा मोबाइल-पर्स वापस दिलाया

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। थाना बदरवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक महिला का बस में छूटा मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान सुरक्षित वापस दिलाया गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फरवरी 2026 को श्रीमती नारायणी प्रजापति निवासी बदरवास ने थाना बदरवास में शिकायत दर्ज कराई कि गुना से शिवपुरी आते समय बस में उनका पर्स व मोबाइल छूट गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल बस चालकों व कंडक्टरों से संपर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में महिला का पर्स, मोबाइल एवं सामान बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया।पुलिस की तत्परता से प्रसन्न होकर महिला ने बदरवास पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० शिखा तिवारी, सउनि० राकेश शिवहरे, सउनि० विवेक भट्ट, आरक्षक अनिल सिकरवार एवं आरक्षक चालक दीनू रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129