Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 9वां प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*  करेरा, दिनारा की प्रतिभाओं ने बिखेरी अपनी चमक
योगेन्द्र पांडे की रिपोर्ट
करेरा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शासकीय हाई विद्यालय प्रांगण दिनारा में स्व. पंडित श्री भगवत प्रसाद तिवारी जी की पावन स्मृति में 9वें 'प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की मेधावी प्रतिभाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड देकर परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सपरिवार सम्मान रहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में डूब गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, अनुविभागीय अधिकारी  करैरा श्री अनुराग निंगवाल, एवं श्री राजीव कुमार हुड्डा जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत एवं श्री ए.के. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में श्री एन.पी. सिंह (बॉबी राजा जी) एवं श्री जय जय वकील साहब का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष सम्मान में लेफ्टिनेंट अनुज पांडे, जयेश तिवारी, गिरवर यादव (सहायक कोषालय अधिकारी) एवं वर्षा गांधी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग),मिथुन राजपूत वर्ग 2 शिक्षक का सम्मान हुआ।
अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन की सराहना की। 
कार्यक्रम में ग्वालियर वाले यूट्यूबर ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से राष्ट्रभक्ति का उत्साह जगाया,
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य स्पॉन्सर इकोसेफ एग्रीसाइंस इंडिया लिमिटेड के एम.डी. श्री राजीव कुमार हुड्डा ने इस कार्यक्रम को गोद लेते हुए कहा कि, "मैं इस कार्यक्रम में सदैव सहयोग करता रहूँगा, आप मेहनत करते रहिए।" उन्होंने प्रतिभाओं से यह प्रेरणादायी बात कही।
श्री अरविंद यादव जी, आलोक कसाव जी सहित स्थानीय पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एस.के. गुरु द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम संरक्षक सतीश फौजी ने सभी स्पॉन्सरों, कोचिंग संचालकों, प्रतिभाओं, पधारे हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और नागरिक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129