करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को सप्तम कन्या विवाह महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव में 300 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। रविवार को वर और वधू पक्ष को बुलाकर शुरुआती सामग्री भेंट की गई। बागेश्वर महाराज ने कहा कि यह बेटियां अब बालाजी की बेटियां हो गई है। इनका विवाह धूमधाम से किया जाएगा। देश भर के संत, महात्मा, राजपीठ, व्यास पीठ के लोगों के सानिध्य में बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगी। महाराज श्री ने बताया कि सर्वे टीम ने अथक परिश्रम कर पांच सैकड़ा से अधिक अति निर्धन, अनाथ, मातृहीन, पितृहीन बेटियों में से 300 बेटियों को विवाह के लिए सूचीबद्ध किया है। महाराज श्री ने कहा कि पांच सैकड़ा से अधिक बेटियां विवाह की पात्रता रखती थी लेकिन बागेश्वर धाम वर्तमान में सिर्फ 300 बेटियों को विवाह बंधन में बांधने की सामर्थ्य रखता है इसलिए इन बेटियों को चुना गया है। महाराज श्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो बेटियां दूर से आने वाली है वह 14 फरवरी को आ जाएं। बागेश्वर महाराज ने सर्वे टीम सहित व्यवस्था संभालने वाले परिकर की मुक्त कंठ से सराहना की।
वर वधु पक्ष के लिए यह रहेगी व्यवस्था
वर एवं वधू पक्ष को जो महत्वपूर्ण पास दिए गए हैं उनमें वधू पक्ष के वाहनों के लिए दो पास एवं वधू के लिए एक कार्ड दिया गया है। इसी तरह वर पक्ष के वाहनों के लिए दो पास एवं उपहार ले जाने के लिए एक उपहार वाहन पास दिया गया है। साथ ही वर के लिए कार्ड दिया गया है। वर तथा वधू पक्ष के 25-25 सदस्यों के लिए भोजन के कूपन भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वे आसानी से भोजन प्राप्त कर सके। महाराज श्री ने वर वधू मंडप भोजन हेतु अलग से भोजन की व्यवस्था की है। (साभार: बागेश्वर धाम मीडिया रिपोर्ट्स)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें