शिवपुरी। इन्दौर में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की महिला वेटलिफ्टिग खिलाड़ियों ने प्रदेश में दम दिखाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है।
वेट लिफ्टिग एसोसियेसन शिवपुरी के वन विद्यालय जिम में प्रशिक्षित महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने फिर एक बार अपना दम खम दिखाया. इसी क्रम में जहान्वी भिलाला 69 किलोग्राम वर्ग मैं 77 किलो ग्राम वजन उठाकर सिल्वर मैडल के साथ 21 हजार की नगद पुरस्कार प्रदान कु .सोनाली बाथम ७१ किलो ग्राम, कु .फरहाद खान 77 ग्राम के साथ ब्रॉन्ज मैडल एवं नगद 11 हजार की नगद राशि पुरुस्कार प्रदान की गई. टीम के कोच एम.आर. निवासकार, मैनेजर डा. संजीव ढींगरा थे. इन्होंने बताया कि उक्त महिला खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन शिवपुरी बन विद्यालय शिवपुरी के मै निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करती है।.
इस शानदार उपलब्धि पर सचिव जिला वेट लिफ्टिग एसोसिएशन अखिलेश चर्तुवेदी एवं सचिव जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन अभय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र सिंह शाह, बी.आर परिहार, चंद्रभान सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कु० भावना शर्मा (दक्षिण अफ्रीका) कु ० मुस्कान खान, (न्यूजीलैंड, स्वर्ण पदक) संतोषी पाल, प्रशांत झलक मांझी हेमन्त रघुवंशी, अम्रतांश पारशर, शिवम आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें