#धमाका_बड़ी_खबर: नपा शेम शेम, फिर अंधकार में डूबा मिला नपाध्यक्ष के वार्ड में स्थित शहर का मुक्तिधाम, मोबाइल टॉर्च टार्च की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार, इच्छा सोलंकी की पार्थिव देह लेकर पहुंचे थे लुहारपुरा निवासी देखिए video
शिवपुरी। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के खुद के वार्ड की सीमा में स्थित शहर के मुक्तिधाम पर मंगलवार की रात मोबाइल टोर्च में अंतिम क्रिया सम्पन्न कराई गई। शहर के @मुक्तिधाम शिवपुरी पर नगर की लुहारपुरा निवासी इच्छा सोलंकी की पार्थिव देह को ले जाया गया था। करीब सात बजे जब लोग पहुंचे तो मुक्तिधाम पर अंधकार पसरा था। ऐसे में लोगों ने अपने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और अंतिम क्रिया पूरी की। इस दौरान लोग नगर पालिका को जमकर कोसते नजर आए। ये पहला अवसर नहीं है जब मुक्तिधाम अंधेरे में था बल्कि इसके पहले बीते छह महीने में ये पांचवां अंतिम संस्कार है जो मोमबत्ती, लालटेन, गैस बत्ती या मोबाइल की टॉर्च से किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें