Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: युवा अपनी बात को बिना किसी झीझक के कहे: नेहा यादव

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी  में विकसित भारत युथ पार्लियामेंट 2026 का समापन गरिमामय पूर्ण तरीके से हुआ ।समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष थी उन्होंने युवाओं  से आग्रह किया कि वह लोग राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आव्हान किया और उन्होंने कहा की युवा अपनी बात को बिना किसी भी झिझक के कहना सिखे ,  कार्यक्रम के दौरान यदि हम कुछ चीज भूल जाए तो बीच में ब्रेक देकर भी अपनी बात कही जा सकती है। 
जैसा कि विदित है कि आपातकाल की 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर एस एस खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भागीदारी की । कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के आरंभ में परिधि भार्गव द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । एवं वंदे मातरम का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एन के जैन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर एस एस खंडेलवाल ,माय भारत कार्यालय के प्रतिनिधि श्री राजेंद्र विजयवर्गीय एवं अन्य लोगों के द्वारा उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में श्री विजय शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी , श्री प्रहलाद भारती पूर्व विधायक पोहरी विधानसभा श्री देशराज नारोलिया विभाग संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनचासीन  रहे । कार्यक्रम को पांच सदस्य निर्णायक मंडल द्वारा  निर्णय किया गया । निर्णायक मंडल में प्रो. पुनीत कुमार श्रीवास्तव  राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष, प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री संजीव बांजिल वरिष्ठ पत्रकार ,श्री अशोक मोहिते छतरी ट्रस्ट ऑफिसर श्री रवि गोयल शक्तिशाली महिला संगठन के प्रभारी के द्वारा निर्णायक की भूमिका अदा की गई । विभिन्न प्रतिभागियों को अपना वक्तव्य देने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया था। 45 विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया , सभी प्रतिभागियों को फोल्डर एवं किट प्रदान की गई सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन कर इन्हें राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रथम स्थान पर जोया जाफरी द्वितीय स्थान पर मंजरी शर्मा तृतीय सुतिक्ष शर्मा  चतुर्थ स्थान पर मान्या जैन ,पंचम स्थान पर निशा गौर, षष्ठम स्थान पर वैष्णवी गर्ग , सातवें स्थान पर प्रिंस पाराशर आठवां स्थान अंशुदीप शर्मा, नवे स्थान पर अलास्का भार्गव एवं दशम स्थान क्षितिज पाठक द्वारा प्राप्त किया गया।  डॉ खंडेलवाल ने बताया  की सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा  अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट  किया गए ,निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन  डॉ खंडेलवाल द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन डॉ एन के जैन प्राचार्य द्वारा किया गया इस अवसर पर चिन्हित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन श्रीवास्तव , माय भारत कार्यालय का स्टाफ तथा कन्या महाविद्यालय के प्रो एस एस मौर्य ,मनोज जैन ,पल्लवी श्रीवास्तव, अजय सिंह ,देवेंद्र सिंह,  मुकेश अनुरागी  एवं अन्य सभी स्टाफ ने उपस्थित होकर अपना योगदान किया इस कार्यक्रम की सफल बनाने में  सारांश बंसल , वंशिका अग्रवाल, आस्था बंसल, खुशी राठौर आदि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129