कैदी के गायब होने का पता चलते ही जेल प्रबंधन के होश उड़ गए और तुरंत पोहरी थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है।
20 फरवरी को दर्ज हुआ था पॉक्सो एक्ट का मामला
आरोपी पिता के खिलाफ 20 फरवरी को पोहरी थाना क्षेत्र में ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बादाम सिंह पर दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 फरवरी की रात वह अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी आरोपी पिता उसे जबरन कमरे में ले गया।
जब दादी ने उसे बचाने की कोशिश की और विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया और अन्य परिजनों के पहुंचने से पहले ही मुंह काला कर चुका था। बच्ची ने यह भी खुलासा किया था कि आरोपी पिता पहले भी उसके साथ इस तरह का घिनौना कृत्य कर चुका था।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें