Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय" , देखिए vairal video

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
दोस्तों आज एक बार फिर एक vairal video सामने आया है। ये किस जगह की घटना है ये तो ज्ञात नहीं लेकिन यह घटना वाकई हैरान कर देने वाली है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर की फुर्ती ने उस युवक के लिए "देवदूत" का काम किया। यह वीडियो 'चमत्कार' और 'कुदरत के करिश्मे' के रूप में साझा किया जा रहा है। दरअसल युवक शांति से बैठा था, तभी बंदर ने पीछे से आकर उस पर झपट्टा मारा या उसके ऊपर से कूदा। युवक को लगा बंदर उसे काट लेगा। जैसे ही युवक डरकर उस जगह से भागा, एक अनियंत्रित कार सीधे उसी पत्थर से जा टकराई। लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।" 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129