Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कानून से खिलवाड़, पुलिस ने निकाला टीआई कौशल की कॉलर पकड़ने वाले का नगर में जुलूस, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है"

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर स्थित देहात थाना क्षेत्र में एक टीआई के साथ गाली-गलौज करने और उनकी कॉलर पकड़ने वाले आरोपी का पुलिस ने शुक्रवार को जुलूस निकाल डाला। आरोपी को मुख्य बाजार से पैदल ले जाया गया, जहां उसने "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाए। बाद ने पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि कल गुरुवार दोपहर NH-46 पर शारदा सॉल्वेंट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ऑटो पलट गया और उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने ट्रक के हेल्पर विकास धाकड़ को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। उसी रास्ते से ड्यूटी पर जा रहे निरीक्षक (टीआई) रवि शंकर कौशल ने भीड़ को रोककर बीच-बचाव किया और हेल्पर विकास धाकड़ की जान बचाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। मदद के बदले उसने टीआई के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई करते हुए उनकी कॉलर पकड़ ली।
इस बदसलूकी के बावजूद टीआई कौशल ने संयम बरता और सबसे पहले कोलारस निवासी मुकेश नामदेव सहित सभी 5 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार रात देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने टीआई रवि शंकर कौशल की शिकायत पर आरोपी विकास धाकड़ के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129