Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एडवोकेट सक्सेना की हत्या करने वाला इनामी मास्टर माइंड गिरफ्तार

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा। थाना करैरा पुलिस ने वीरान घाटी में हुई अधिवक्ता की निर्मम हत्या के मास्टरमाइन्ड़ 30 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 14.02.26 को फरियादी कुलदीप सक्सैना पुत्र स्व.रामरतन सक्सैना उम्र 39 साल निवासी घरियाली मुहल्ला करैरा ने रिपोर्ट की कि दिनांक 14/02/26 को उसके बडे भाई एडवोकेट संजय कुमार सक्सैना अपने मकान से बांस पहाडी के रास्ते होते हुए मोटरसाईकिल से करैरा न्यायालय की तरफ जा रहे थे । करीवन 11.50 बजे रास्ते से जाने वाले अन्य वकीलो ने संजय सक्सैना को रास्ते मे मोटरसाईकिल के वगल मे गिरे हुए देखा और पाया कि उनके सीने मे गोली लगने का निशान है , घटना की सूचना फरियादी कुलदीप सक्सैना को मिली  तो वह मोके पर पहुंचा और पाया की उसके भाई संजय सक्सैना की मृत्यु हो चुकी थी । सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मोके पर पहुंची ,और मोके की कार्यवाही कर मृतक संजय सक्सैना को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल करैरा पहुचाया। पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सक्सैना जी तथा श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित सांघी जी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बारीकी से प्रत्येक विन्दु पर सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिये तथा लगातार मोनीटिरिंग की ।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमन सिंह राठौर घटना के संज्ञान मिलते ही तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए ,पीडित परिजनो को संभल दिया तथा जांच के लिये टीमे गठित की ।  अति0पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले जी ने सायवर सैल शिवपुरी मे पहुँचकर सभी तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण शुरु किया । फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 112/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । 
फरियादी कुलदीप सक्सैना ने वताया की उसके भाईसाहब सिविल कोर्ट मे जमीनी विवाद के केश लडते थे । भाईसाहब ने कुछ समय पहले हमारे गाँव के कमलेश शर्मा के खिलाफ, मिठुआ जाटव का केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी । वर्ष 2015 मे हुए पंचायत चुनाव मे मृतक संजय सक्सैना व सुनील शर्मा सरपंच पद के लिये आमने - सामने थे , जिसके वाद इनके वीच चुनावी मतभेद शुरु हो गये थे । मृतक संजय सक्सैना की ग्राम सिगदौआ मे कृषि भूमि पर कव्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थी । सुनील व कमलेश शर्मा द्वारा इन्हे उक्त केश वापस लेने के लिये दवाव वनाया जा रहा था । 
एस.डी.ओ.पी.करैरा श्री आयुष जाखड़ द्वारा कुल 06 टीमे गठित की गयी जिनका नेतृत्व  थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी ,थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता ,चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि0 चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी एवं सायवर सैल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र जाट के द्वारा किया गया । 06 टीमे अलग - अलग दिशाओ मे गहनता से जांच करने लगी जिसमे चश्मदीद लोगो के वयान , मुखविर सूचना , सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन ,फिंगर प्रिंट  व अन्य तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया ।  इनसे प्राप्त संकेतो के आधार पर अन्य आरोपी की तालाश मे पुलिस टीमे दिनारा,टोरिया,झाँसी की तरफ रवाना हुई । पूर्व में सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा को राउँडअप कर हिकमत अमली से पूँछताछ की गई थी पूछताछ पर दोनो आरोपीगणों ने बताया था कि बह दोनो चाचा भतीजे ने संजय वकील से पुरानी सरपंची एवं जमीन की रंजिस को लेकर संजय वकील को खत्म करने की योजना वनाई थी जिसमे उन्होंने टोरियाकला के सचिन रावत से संपर्क कर सचिन रावत को संजय वकील को खत्म करने के लिये 10 लाख की सुपारी दी थी जिसमे 02 लाख रुपये एडवांस के रुप मे दे दिये थे वाकी के 08 लाख रुपये काम होने पर देना थे । सचिन रावत ने ही संजय वकील को खत्म करने वाले बदमाश पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डवरा जिला ग्वालियर, राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया ,जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया को एडवांस में 02 लाख रूपये दिये थे तीनो बदमाशो ने ही संजय वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।
दिनांक 17.02.26 को एसडीओपी अनुभाग करैरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा अपनी टीम के साथ उक्त आरोपी की तालाश मे निकले हुए थे ,जहां मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध का मास्टरमाइन्ड़ आरोपी सचिन रावत रक्शा झाँसी के पास राजापुर में छिपा हुआ है । आरोपी-सचिन रावत पुत्र माधौ सिह रावत नि.ग्राम टोरियाकला थाना करैरा जिला शिवपुरी को रक्शा झाँसी से गिरफ्तार किया गया आरोपी से पूँछताछ की जा रही है ।        सराहनीय़ भूमिका – थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई ,थाना प्रभारी सुरवाहा उनि अरविन्द्र छारी ,थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता ,चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर , सायवर सैल प्रभारी धर्मन्द्र जाट, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी ,सउनि चरण सिंह ,प्रआर 891 डैनी कुमार ,प्र.आर.हर्ष झा थाना सुरवाया , प्रआर राजेन्द्र सिंह थाना सुरवाया ,प्रआर दीपक उपाध्याय थाना अमोला, प्रआर विकाश चौहान ,  ,आर0 338 हरेन्द्र सिंह,आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर 822 जितेन्द्र कुमार , आऱ मोहित थाना अमोला, आर देशराज राठौर थाना सुरवाया , आर जलज रावत , आर भूपेन्द्र यादव , आर संतोष पाठक , आर दीपक , आर पवन राठोर , आर नीरज कुशवाह ,आर संतोष कुशवाह।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129