तकनीक का इस्तेमाल
इस वर्ष गणना के लिए पहली बार 'Epicollect5' नामक मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे डेटा संग्रहण में पारदर्शिता और सटीकता आएगी।
शिवपुरी जिला भी पीछे नहीं
बात करें तो मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भी गिद्ध की मौजूदगी परखी जा रही है। ज्ञात रहे कि शिवपुरी स्थित नयागांव सतनवाड़ा गिद्धों के संरक्षण और गणना के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। सतनवाड़ा और माधव नेशनल पार्क क्षेत्र के वन अधिकारियों, कर्मियों को गिद्धों की पहचान और ऐप के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सतनवाड़ा क्षेत्र की ऊंची चट्टानें और घने जंगल गिद्धों के प्राकृतिक आवास के लिए अनुकूल हैं। नयागांव सतनवाड़ा जैसे क्षेत्रों में मुख्य रूप से भारतीय गिद्ध (Long-billed Vulture) और सफेद पीठ वाले गिद्ध (White-rumped Vulture) देखे जाते हैं।
रेंजर माधव सिकरवार ने कैमरे में किए गिद्ध कैद
सतनवाडा रेंजर माधव सिकरवार ने गड्ढों को अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि गिद्धों की गिनती की जा रही है। उम्मीद है कि प्रदेश के साथ शिवपुरी भी अग्रणी स्थान पर रहेगा। इस खास खबर के सृजन में उनके हाथों से लिए गये फोटो आपके लिए उपलब्ध हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें