#धमाका_डिफरेंट: रील बनाने के चक्कर में कार की छत पर चढ़े श्रेष्ठ परमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए vairal video
Bhopal भोपाल। भोपाल में रील बनाने के चक्कर में एक युवक चलती कार की छत पर चढ़ गया था जिसका video vairal हुआ। पुलिस सक्रिय हुई और उसने स्टंट करने वाले युवक श्रेष्ठ परमार को आज 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी युवक रात के समय चलती सफेद रंग की कार का स्टेयरिंग छोड़कर, दरवाजा खोलकर सीधे कार की छत पर खड़ा हो गया था। जिस दौरान युवक छत पर खड़ा था, कार बिना किसी कंट्रोल के सड़क पर दौड़ रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी।वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर भोपाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें