भोंती। शासकीय हाई स्कूल नया खेड़ा डैम के प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षक श्री नीरज कुमार गुप्ता ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए पांचवीं बार रक्तदान किया
जानकारी के अनुसार उनके पड़ोसी एवं समाजसेवी श्री शिवम गुप्ता ने उन्हें सूचित किया कि ग्राम भोंती के श्री संजीव गुप्ता पिछले लगभग आठ दिनों से शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है तथा उन्हें रक्त की अत्यंत आवश्यकता है सूचना मिलते ही श्री गुप्ता ने अपनी शासकीय ड्यूटी पूर्ण की एवं इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया उल्लेखनीय की श्री गुप्ता इससे पूर्व भी चार बार रक्तदान कर चुके है उन्होंने बताया कि जब किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी भी सदैव तैयार रहेंगे इस हेतु उन्होंने अपना मोबाइल नंबर मेडिकल कॉलेज में भी दर्ज करवा रखा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके उनकी सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है समाज के लोगों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताते हुए उन लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आवाहन किया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें