शिवपुरी। अखिल भारतीय गहोई वैश्य परिवार ने रविशंकर गुप्ता कनकने को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस घोषणा से समाज में उत्साह है। समाजजनों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कहा, पूरे प्रदेश में वैश्य परिवारों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाएंगे। रविशंकर गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार जताया। कहा, संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे प्रदेश में समाज को संगठित करेंगे।
इस नए दायित्व के लिए रविशंकर जी को सभी कार्यकारणी समिति के पदाधिकारियों श्री विकाश रेजा (संस्थापक अध्यक्ष), श्री रामदास सेठ (अध्यक्ष सलाहकार समिति), श्री अरविन्द कुमार बड़ोनिया (राष्टीय अध्यक्ष), श्री राजीव सहदेले (उपाध्यक्ष), श्री मोहित वरदिया (जनरल सेक्रेटरी-ऑफिस), श्री प्रियांशु बिलैया (सेक्रेटरी-ऑफिस), डॉ करुणेश चुपरा (महामंत्री), श्री प्रदीप कस्तवार (कोषाध्यक्ष), श्रीमति अविता बरौनियां (अध्यक्ष महिला प्रकल्प), श्री विजय बिलैया (अध्यक्ष युवा प्रकल्प), श्री राजेन्द्र प्रसाद रेजा (अध्यक्ष वरिष्ठ संघ), श्री ओमप्रकाश नीखरा (अध्यक्ष साहित्य/आध्यात्मिक प्रकल्प) की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें