Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रन्नौद में वाहन चेकिंग और मारपीट के मामले ने एसपी अमन सिंह राठौड़ ने आरक्षकों को किया लाइन अटैच

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रन्नौद में वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट के मामले ने एसपी अमन सिंह राठौड़ ने अब आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। जारी आदेश में एसपी ने लिखा है कि दिनांक 31.01.2026 को थाना रन्नौद पर वाहन चैकिंग के दौरान आरक्षक 966 अवधेश शर्मा एवं आरक्षक 584 गोरे जादौन का नीलेश जाटव एवं अन्य से चैकिंग को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस स्टाफ पर मारपीट के आरोप लगाये गये है।
उक्त घटनाक्रम की जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग करैरा द्वारा की जा रही है। जांच पूर्ण होने तक आरक्षक 966 अवधेश शर्मा एवं आरक्षक 584 गोरे जादौन थाना रन्नौद को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से थाना रन्नौद से पुलिस लाईन शिवपुरी संबद्ध किया जाता है। शिवपुरी जिले के रन्नौद में पिछले दिनों चलानी कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था और जनता के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129