Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मेले में बॉश होम अप्लायंसेज शोरूम पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में इस वर्ष बॉश होम अप्लायंसेज के शोरूम पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। ग्वालियर सहित आसपास के जिलों से आए उपभोक्ताओं ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी की और आकर्षक छूट का लाभ उठाया।
शोरूम पर फ्रिज, एसी, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन सहित कई आधुनिक होम अप्लायंसेज की नई वैरायटी किफायती रेंज में उपलब्ध कराई गई थी, जिसे ग्राहकों ने पसंद किया। मेले के दौरान विशेष ऑफर और डिस्काउंट योजनाओं के चलते बिक्री में उत्साहजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रतिष्ठान के संचालक दीपेश अग्रवाल ने ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया, अब बॉश होम अप्लायंसेज संभाग के प्रमुख शहरों दतिया, डबरा, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, श्योपुर और अशोकनगर में अधिकृत डीलर एवं सर्विस स्टेशन के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधा मिल सकेगी।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129