जानकारी के अनुसार आज अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। बस्ती के कुछ युवक-महिलाओं ने टीम पर पथराव किया। (मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।)
वारदात देहात थाना क्षेत्र के महलसराय आदिवासी बस्ती की है।
नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि महलसराय क्षेत्र में हाल ही में एक शासकीय शौचालय का निर्माण कराया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग शौचालय को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलने पर वे पांच कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान वहां पहुंचने पर टीम ने देखा कि कुछ लोग हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ रहे थे। छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने कॉलर पकड़कर पिटाई की।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिराया। कपड़े खींचकर थप्पड़े मारे। लात-घूंसे से हमला किया। युवक और महिलाओं ने गालियां दीं। शासकीय कार्य में बाधा डालने से मना किया तो अन्य लोगों को भी बुला ले आए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण सरकार जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे। वार्ड 24 के पार्षद आरिफ मसूद खान ने बताया कि शौचालय करीब 15 साल पुराना था। लंबे समय से बंद पड़ा था। दोबारा शुरू कराने के लिए पुनर्निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से पहले कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन अचानक कुछ युवकों ने शौचालय तोड़ना शुरू कर दिया।
नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि हमले में अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरी टीम देहात थाने पहुंची। बस्ती के लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारी खतरे से बाहर हैं।
मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि नगर पालिका की टीम से मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें पवन आदिवासी, आनंद आदिवासी, आकाश आदिवासी, करुआ आदिवासी और करुआ आदिवासी की पत्नी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें