Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया माँ भारती की अस्मिता पर चोट

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
उज्जैन/भोपाल/दिल्ली ( 24 फरवरी) l* केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करते हुए AI Impact Summit में किए गए प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रदर्शन को निंदनीय करार देते हुए कहा कि देश की छवि को धूमिल करने वाले कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना जितने शब्दों में की जाए, वो कम है। 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह मंच विश्व को भारत की AI क्षमता को दिखाने का अवसर था जिसमें लगभग 90 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि आए थे। ऐसे मंच पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना भारत माता की अस्मिता पर चोट है। यह दिखाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में भारत विरोध गहराई तक भरा हुआ है।
इधर केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में कांग्रेस के असामाजिक तत्वों के हमले में घायल भाजपा युवा कार्यकर्ता बिंदु से दूरभाष पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129