शिवपुरी। अग्रोदय महिला मंडल ने पंजाबी थीम पर आधारित भव्य इंस्टॉलेशन पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा, फुलकारी दुपट्टों और ढोल की थाप पर झूमती सदस्याओं ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया।
अग्रोदय महिला मंडल सदैव विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को अपनाकर आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को सुदृढ़ करने का कार्य करता रहा है। इस सांस्कृतिक आयोजन ने भी विविधता में एकता का संदेश देते हुए सभी को एक सूत्र में बांध दिया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों का चयन एवं पुरानी पदाधिकारियों की विधिवत विदाई के साथ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न किया गया। नवीन पदाधिकारियों के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका जैन, उपाध्यक्ष निधि गोयल एवं अनु बंसल महामंत्री सपना बंसल सह मंत्री सविता अग्रवाल, प्रचार मंत्री प्रतिभा अग्रवाल को चुना गया।
पुरानी पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
मंडल प्रभारी रेणु अग्रवाल जी ने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत बनाने का आह्वान एवं सबको एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी और सभी को बधाइयां दी ।
कार्यक्रम का प्रभावशाली *मंच संचालन सविता बंसल जी एवं विनीता गुप्ता जी* द्वारा गरिमामय ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी गोयल, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती ज्योति अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं ने अपनी सशक्त भूमिका निभाकर आयोजन को सफल बनाया।
मंडल की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी दी।
समापन पर सभी सदस्याओं ने भविष्य में भी इसी प्रकार सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से एकता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें