कूनो। "भारत में चीतों का रेन बसेरा कूनो अभ्यारण्य में आज फिर किलकारी गूंज उठी है", यहां की मेहमान मादा चीता "गामिनी" ने 4 "शावक" जन्मे हैं। माना जा रहा है कि ये "होली का तोहफा" है। बता दें कि भारत में चीता विलुप्ति के कगार से एक नई विरासत की ओर अग्रसर हो रहा है। आज कूनो नेशनल पार्क में गामिनी ने चार सुंदर शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
वन मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार, भारत में जन्मे 28 शावक स्वस्थ और सुरक्षित हैं, जो देश में 9वीं सफल लिटर (प्रजनन) को दर्शाता है। संरक्षण की इस बड़ी सफलता के साथ प्रकृति फिर से संवर रही है, और पूरा देश जश्न मना रहा है।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें